Uncategorized

रायपुर जनादेश परब में जेपी नड्डा शामिल:सीएम बोले-महतारी योजना बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता

By Dinesh chourasiya

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे हैं। वे यहां साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश परब में शामिल हुए। इस दौरान संबोधन में सीएम साय ने कहा कि, महतारी वंदन योजना को बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता।

प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद जेपी नड्‌डा भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। यहां स्मृति मंदिर का उद्घाटन करेंगे। कुछ देर यहीं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से नड्‌डा मुलाकात करेंगे। स्थानीय नेताओं नेताओं ने संगठन का लेखा जोखा तैयार किया है, जिसे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे।

 

बस्तर आर्ट से तैयार राम मंदिर के भीतर छोटे से राम लला भी हैं, इसे देखकर जेपी नड्‌डा ने प्रणाम किया।
एयरपोर्ट पहुंचने पर जेपी नड्डा का स्वागत हुआ।
देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत के जरिए सरकार के काम काज को दिखाया। इसमें प्रधानमंत्री आवास, किसान, महिलाओं की योजनाओं से जुड़ी आकृति को रेत से बनाया गया।
देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत के जरिए सरकार के काम काज को दिखाया। इसमें प्रधानमंत्री आवास, किसान, महिलाओं की योजनाओं से जुड़ी आकृति को रेत से बनाया गया।

फिर आ रहे अमित शाह

इसके बाद 14 दिसंबर को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। वो बस्तर में हो रहे बस्तर ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता के समापन में शामिल होंगे। CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों के साथ नक्सल ऑपरेशन को लेकर एक मीटिंग करेंगे।

रायपुर में पुलिस को मिले प्रेसीडेंट पुलिस कलर्स देंगे। यहां नक्सल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। प्रदेश सरकार नक्सल ऑपरेशन को लेकर अमित शाह को रिपोर्ट देगी। 14 की रात अमित शाह बस्तर में ही रुकेंगे। वो नक्सल इलाके में फोर्स के कैम्प का विजिट भी करेंगे। 15 को भी दिनभर उनके कार्यक्रम तय हैं। फिर शाम होते-होते वो वापस लौटेंगे।

—————————-

Related Articles

Back to top button