
अल्लू अर्जुन को पुलिस ने लिया हिरासत में पुष्पा 2 के चलते संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई थी महिला की मौत
By Dinesh chourasiya
पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में मची भगदड़ में महिला की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ में 35 साल की महिला की मौत हो गई और उनके 9 साल के बेटे को दम घुटने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।







चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अल्लू अर्जुन के घर पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि उनको पुलिस स्टेशन शिफ्ट किया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।




यह घटना 4 दिसंबर की रात हुई, जब बड़ी भीड़ अल्लू अर्जुन को देखने के लिए हैदराबाद के व्यस्त RTC क्रॉसरोड्स स्थित संध्या थिएटर में जमा हो गई थी। पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मृतक की पहचान रेवथी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह अपने बेटे श्री तेजा के साथ आई थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।




