Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 300 बोरी अवैध धान जब्त : खरीदी केन्द्र में बेचने लाया था, अलग-अलग किस्म की वजह से हुआ शक, खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ससकोबा धान खरीदी केन्द्र में अवैध रूप से लाए गए 300 बोरी धान को खाद्य विभाग ने पकड़ा है। अलग-अलग किस्म का धान होने के कारण मामले का खुलासा हुआ। खाद्य विभाग आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बाकारूमा में रहने वाला अंबिका प्रसाद एक ट्रैक्टर में 150 बोरी धान लेकर ससकोबा धान खरीदी केन्द्र पहुंचा। यहां उसे डंप करने के बाद फिर से दूसरी बार 150 बोरी धान ट्रेक्टर में लोड कर लाया।

ऐसे में यहां बोरे में देखा गया कि वह धान अलग-अलग किस्म का है। जिसके बाद मामले की जानकारी खाद्य निरीक्षक को दी गई। जिसके बाद खाद्य निरीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि अवैध रूप से धान की बिक्री के लिए लाया गया था।

300 बोरी धान खपाने के लिए लाया था, लेकिन पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर पता चला कि किसान अंबिका प्रसाद का 100 बोरा धान था, तो रवि राठिया का 200 बोरा धान था। उसे खपाने के लिए लाया जा रहा था। खाद्य विभाग ने 300 बोरी धान व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

खाद्य निरीक्षक मनोज सारथी ने बताया कि धान खरीदी शुरू होने के बाद लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ऐसे में आज ससकोबा धान खरीदी केन्द्र में 300 बोरी धान को अवैध रूप से खपाने का प्रयास करने वाले ग्रामीण को पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button