फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री:शिंदे ने शपथ के पहले बालासाहेब का नाम लिया; अजित छठी बार डिप्टी सीएम बने
By Dinesh chourasiya

देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने मराठी में शपथ ली।
फडणवीस के बाद शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। पीएम मोदी और अमित शाह काे धन्यवाद दिया।







शिंदे के बाद अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वह छठी बार डिप्टी सीएम बने।
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत 200 VIPs कार्यक्रम में मौजूद हैं।
आज मंत्री शपथ नहीं लेंगे सूत्रों के मुताबिक आज इन तीनों के अलावा कोई मंत्री शपथ नहीं लेगा। हालांकि महायुति के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर 6-1 का फॉर्मूला तय हुआ है। यानी 6 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री पद, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं।




शपथ समारोह के बाद महायुती की बैठक होगी। आगे की रणनीति और मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा होगी। 5 से 7 दिसम्बर राज्य का विशेष अधिवेशन बुलाया गया है।
उद्धव और शरद पवार शपथ में नहीं आए सूत्रों के मुताबिक शरद पवार और उद्धव ठाकरे आज होने वाले शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। समारोह में शामिल होने के लिए विपक्ष को भी आमंत्रण भेजा गया था। पवार दिल्ली में होने के चलते, शामिल नही हो पाएंगे।
महायुति ने 230, MVA ने 46 सीटें जीतीं महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 विधायक जीते। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं। MVA में शिवसेना (UBT) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 है




