Uncategorized

CG के धमतरी में तेदुंए ने किया महिला का शिकार:देर रात घर से उठा ले गया, जंगल में मिली लाश, शरीर का आधा हिस्सा गायब

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। आदम खोर तेंदुआ घर पर सो रही महिला को आधी रात उठा ले गया। महिला की लाश घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिली। बुजुर्ग महिला के शरीर को तेंदुए ने क्षत-विक्षत कर दिया था।

ग्रामीणों से अलर्ट रहने की अपील

ग्राम मडेली में महिला की लाश जंगल में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने लाश को देखा तो वन विभाग को सूचना दी। आस-पास गांव में वन विभाग ने कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने कहा है।

शरीर का एक हिस्सा गायब

डीएफओ कृष्ण यादव ने बताया कि सुखबती कमार (65) अपने घर में सोई हुई थी, आधीरात तेंदुआ ने महिला को शिकार कर लिया। शरीर का एक हिस्सा गायब है और फेफड़े का एक हिस्सा भी गायब हो गया है। महिला घर पर अकेली रहती थी, उसका घर जंगल से लगा हुआ है, और घर में दरवाजा नहीं लगा हुआ था। बुजुर्ग का भतीजा कुछ-कुछ दिनों में आते रहता था।

Related Articles

Back to top button