Uncategorized

CG में कोयला कारोबारी ने जहर खाकर दी जान:पैसे के लेनदेन का था विवाद; भाजपा नेता कौशिक का बताता था करीबी

By Dinesh chourasiya

कोयला कारोबारी और ट्रांसपोर्टर ने जहर खाकर दे दी जान। - Dainik Bhaskar

बिलासपुर जिले के बिल्हा विधायक और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक का करीबी बताने वाले कोयला कारोबारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। पैसे के लेनदेन से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

तिफरा के परसदा निवासी नरेंद्र कौशिक ट्रांसपोर्टर था। साथ ही वो कोयला डिपो भी चलाता था। मंगलवार को जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे अपोलो अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई।

देर रात पुलिस को दी जानकारी

अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी सरकंडा थाने में नहीं दी थी। अस्पताल के मेमो रिपोर्ट मिलने पर देर रात 11 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया। आज (बुधवार) पुलिस शव का पंचनामा कर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराएगी।

परिजनों से पूछताछ में पता चलेगा आत्महत्या का कारण

परिजनों के मुताबिक नरेंद्र कौशिक के साथ कोयला कारोबार को लेकर लेनदेन का विवाद चल रहा था। इस वजह से पिछले कुछ समय से परेशान थे। हालांकि, पुलिस को अभी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि आज परिजनों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

दो दिन पहले सीएम साय के स्वागत में पहुंचा था रेलवे स्टेशन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन पहले बिलासपुर प्रवास पर थे। उस समय नरेंद्र कौशिक उनके स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था। बाकी नेताओं के साथ वह देर रात तक कवि सम्मेलन में भी शामिल हुआ।

………………………

Related Articles

Back to top button