Uncategorized

CG में हेड कॉन्स्टेबल ने शराब-तस्कर से रिश्वत मांगी बोला-50 हजार लगेगा; कागजात के 10 हजार अलग से चाहिए प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब्त बाइक को राजसात नहीं करने के एवज में 50 हजार की डिमांड कर रहा है। इसके अलावा शराब तस्कर से दस्तावेज के लिए 5-10 हजार अलग से चाहिए कह रहा है।

बताया जा रहा है कि, वीडियो करीब एक महीना पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर 16 नवंबर को वायरल हुआ। वीडियो में बिल्हा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल साहू है। वहीं वीडियो वायरल होते ही प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।

प्रधान आरक्षक अनिल साहू की तस्वीर। इसी को लाइन अटैच किया गया है।

बातचीत करते युवक ने बनाया वीडियो

दरअसल, प्रधान आरक्षक शराब तस्करी में फंसे आरोपी की जमानत के लिए पेश आवेदन पर सुनवाई के दौरान डायरी में दस्तावेज पूरा करने के लिए पैसे मांग रहा है। प्रधान आरक्षक वायरल वीडियो में कह रहा है कि आरोपी (शराब तस्कर) ने पहले रुपए देने की बात कही थी, लेकिन वह आया नहीं।

आगे प्रधान आरक्षक कह रहा है कि ऐसे में अब वह दस्तावेज तभी पूरा करेगा, जब उसे उसके मुताबिक रकम मिल जाएगी। नहीं मिलेगी तो नहीं करेगा। इस दौरान सामने खड़े शराब तस्कर ने वीडियो बना लिया। अब उस वीडियो को वायरल किया है।

केस डायर हाथ में रखकर प्रधान आरक्षक युवक से डील कर रहा है।

70 प्रतिशत राशि देकर न्यायालय से छुड़ा लेना- आरक्षक

इसके अलावा प्रधान आरक्षक जब्त बाइक को राजसात नहीं करने के लिए 50 हजार की डिमांड करते सुनाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाला कम राशि में ही वाहन छूट जाने की बात कहता है, तो प्रधान आरक्षक उसे नियमों की जानकारी देकर 70 प्रतिशत राशि का ड्राफ्ट न्यायालय में जमा करने की बात कहता है।

वीडियो वायरल होने पर प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

बिलासपुर ग्रामीण एएसपी अर्चना झा का कहना है कि, प्रधान आरक्षक के रुपए की मांग करते हुए वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। उसे लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button