Uncategorized

भिलाई नगर निगम के नए आयुक्त राजीव पांडेय ने किया पदभार ग्रहण उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य

By Dinesh chourasiya

भिलाई| नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त राजीव पांडेय ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समय अवधि में सभी कार्यों का निराकरण हो। जनता को संतुष्टि मिले। सभी सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। फिर उन्होंने निगम के अधिकारियों से निगम के संबंध में जानकारी ली। फिर रात में 7:30 बजे डी मार्ट के सामने शहरी गौठान का औचक निरीक्षण करने गए। वहां मवे​शियों के लिए यहां पर चारा पानी की व्यवस्था देखी। टैंकर से पानी पहुंचाने की बात सामने आने पर उन्होंने बोर खनन करने को कहा। अभियंता अखिलेश चंद्राकर को निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button