Uncategorized

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ट्रेन हादसा:सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई घायल नहीं

By Dinesh chourasiya

ट्रेन जब खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें एक डिब्बा पार्सल वैन का है, वहीं दो पैसेंजर कोच हैं। - Dainik Bhaskar

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ट्रेन हादसा हो गया। सिंकदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

रेलवे के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोलकाता से 40 किलोमीटर दूर नालपुर में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद शालीमार एक्सप्रेस हफ्ते में एक दिन चलती है।

ट्रेन जब खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें एक डिब्बा पार्सल वैन का है, वहीं दो पैसेंजर कोच हैं। हादसे के करीब पांच घंटे बाद मेन लाइन को रिस्टोर भी कर दिया गया है।

 

हादसे के बाद मेन लाइन को सुधार दिया गया है। लूप लाइन पर काम जारी है।

Related Articles

Back to top button