Uncategorized

भिलाई में शराब के नशे में युवक ने तोड़ा शिव लिंग:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बजरंगियों ने किया थाने का घेराव

By Dinesh chourasiya

भगवान शंकर का टूटा हुआ त्रिशूल और शिवलिंग - Dainik Bhaskar

भिलाई के जामुल नागर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड एक में शिवलिंग और उनके त्रिशूल को तोड़ने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया मामला जामुल एसीसी चौक वार्ड एक का है। यहां एक बटकेश्वर महादेव का मंदिर है। एक चबूतरे में शिवलिंग की स्थापना की गई है। उसी में नंदी और शिव का त्रिशूल लगा हुआ है। मोहल्ले का रहने वाला मुर्तजा अली नाम के युवक ने शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने का प्रयास किया है।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वो बीते बुधवार रात अपने घर से एसीसी चौक की तरफ आ रहा था। उसने देखा कि मुर्तजा भगवान शंकर के चबूतरे में चढ़ा हुआ है। वो पत्थर से शिवलिंग को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उसने लोगों को देका तो वो वहां से भाग गया।

जब लोगों ने उससे पूछा तो वो काफी नशे में था। छग बजरंग दल के सदस्यों और जामुल के निवासियों ने जामुल थाने जाकर मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

छग बजरंग दल के लोगों ने किया विरोध

बजरंगियों ने जताया आक्रोश

जैसे ही मामले की सूचना छग बजरंग दला के कार्यकर्ताओं को हुई वो लोग बड़ी संख्या में जामुल थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले को लकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बजरंगी किसी विशेष संप्रदाय के धर्म और उनके देवता पर आक्षेप नहीं करते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिंदू देवी देवताओं के साथ इस तरह आगे से किसी कुछ किया तो वो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। बजरंगी उनका मुहतोड़ जाब देंगे।

Related Articles

Back to top button