Uncategorized

दुर्ग रेंज IG राम गोपाल गर्ग ने थाना खुर्सीपार थाना  के सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर को किया पुलिस लाइन अटैच  

By Dinesh chourasiya

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा थाना खुर्सीपार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर को उनके कार्य संतोषप्रद न पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से थाना खुर्सीपार से हटाकर पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

दिनांक 05 नवंबर 2024 को पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने छावनी अनुविभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें अनुविभाग के अधीनस्थ सभी थानों के लंबित अपराध, मर्ग और चालान मामलों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना खुर्सीपार में लंबित अपराध की विवेचना में सहायक उप निरीक्षक श्री करण सोनकर की कार्यप्रणाली संतोषप्रद नहीं पाई गई। उनका रवैया कार्य के प्रति उदासीन प्रतीत हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें थाना खुर्सीपार से तत्काल हटाकर पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की शिथिलता और कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुर्ग रेंज के सभी पुलिसकर्मियों को कार्य के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता का परिचय देने की अपेक्षा की जाती है।

Related Articles

Back to top button