
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गोली कांड से महिला की मौत घटनास्थल पर पहुँचे एसपी, जिले में कराई गई नाकेबंदी, आरोपियों की तलाश जारी….
By Dinesh chourasiya
जशपुर – मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटईकेला में दो युवक कियोस्क सेंटर में आए और पैसे मांगने लगे। भीड़ होने के कारण कियोस्क संचालक के बगल दुकान में पानी बॉटल और चॉकलेट लिए। थोड़ी देर आसपास का माहौल देखकर वे कियोस्क के अंदर घुसे और सँचू गुप्ता पर पिस्तौल तान दिए और पैसे मांगने लगे। मजाक समझकर सँचू ने उनके हाथ को हटाया फिर वे आक्रामक हो गए और दुकान की ओर आ गए। सँचू पर हमला करके उसे घायल किए और जान से मारने की धमकी देने लगे। संचालक की दादी सुनकर मौके पर पहुंची और वह युवकों से संघर्ष करने लगी जिसमें एक युवक ने उसपर गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतिका का नाम उर्मिला बाई उम्र 60 वर्ष हैं।









घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।घायल का कांसाबेल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है, फोरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह,एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय,विजय सिंह राजपूत घटनास्थल पर जांच में जुटे हुए हैं।जिले में नाकेबंदी कराई गई है।सघन सर्चिंग करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।




