Uncategorized
BIG BREAKING रायपुर मेकाहारा में लगी आग मची अफरा तफरी मरीज का चल रहा था ऑपरेशन कांच तोड़कर पेशेंट को निकाला गया बाहर
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी आग लगी है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई है। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ आग बुझाने में जुटा हुआ है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर और सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थिएटर पर ही लेटा रहा।








कांच तोड़कर मरीज को निकाल गया बाहर
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़कर मरीज को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला गया।अस्पताल में धुआं भर गया है।
खबर अपडेट हो रही है..








