Uncategorized

भिलाई पावर हाऊस मार्केट में पटाखे की चिंगारी से खड़ी स्कूटी में लगी आग किसी प्रकार की अनहोनी नहीं 

By Dinesh chourasiya

भिलाई के भीड़भाड़ वाले जवाहर मार्केट में खड़ी स्कूटी में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। आग पेट्रोल टंकी के ठीक पास लगी। स्कूटी के पास अन्य वाहन भी खड़े थे। आग फैलने का खतरा था।

स्कूटी में आग लगते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी वहां मौजूद ट्रैफिक थाने में पदस्थ एसआई सुशील पांडे ने हिम्मत दिखाई। जलती हुई स्कूटी को भीड़ से दूर ले गए।

एसआई पांडे का पीछा करते हुए कुछ दुकानदार आग बुझाने वाले सिलेंडर लेकर वहां पहुंचे। स्कूटी को भीड़ से दूर ले जाकर उसकी आग बुझाई गई।

Related Articles

Back to top button