Uncategorized

CG के इस थाने में युवक की संदिग्ध मौत…लोगों ने किया पथराव:बलरामपुर में बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज; आंसू गैस के गोले छोड़े 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए अस्पताल के प्यून की थाने में मौत हो गई। बाथरूम में फांसी में लटकी लाश मिली हालांकि प्यून ने फांसी लगाई? या मौत की वजह कुछ और है इसका पता चल नहीं पाया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया, पथराव किया और पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर हॉस्पिटल में पदस्थ प्यून गुरुचंद मंडल (30) की पत्नी करीब 20 दिनों से लापता थी। इस मामले में शिकायत बलरामपुर थाने में की गई थी। पत्नी की गुमशुदगी को लेकर बलरामपुर पुलिस ने गुरुचंद मंडल को थाने में कई बार पूछताछ के बुला चुकी थी। गुरुवार को भी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए दोपहर करीब 2 बजे थाने बुलाया था।

घटना की जानकारी लगते ही डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ थाने पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। जांच की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने और एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया। कुछ देर में ही आक्रोश इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

भीड़ ने पुलिस वाहन में पथराव कर दिया।
डॉक्टर्स के साथ लोगों ने थाने के सामने नारेबाजी की।
प्यून गुरुचंद मंडल जिसने थाने के बाथरूम में लगाई फांसी

लाइव अपडेट्स

थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने कहा है- रामविचार नेताम

बलरामपुर में हंगामें को लेकर कृषिमंत्री रामविचार नेताम ने शांति बनाए रखने की अपील की है। मंत्री नेताम ने कहा कि, एसपी और कलेक्टर से बात कर बलरामपुर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने कहा गया है। निष्पक्ष जांच होगी। मौत संदिग्ध है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह जो भी हो। लोग कानून व्यवस्था को हाथ में न लें। बलरामपुर मंत्री रामविचार नेताम का गृहक्षेत्र है।

Related Articles

Back to top button