भिलाई के आईआईटी में 26 तारीख को राष्ट्रपति मुर्मु छात्रों को अपने हाथों से प्रदान करेंगी मेडल, राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर 500 जवानों ने संभाला मोर्चा IIT के आस पास सुरक्षा हुई तगड़ी
By Dinesh chourasiya
आईआईटी भिलाई के कैंपस में 26 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एक घंटे रहेंगी। इस दौरान वे 8 मेडलिस्ट को मेडल प्रदान करेंगी। इसके बाद दूसरे सत्र में सभी पीएचडी होल्डर, डिग्रीधारकों को उपाधि दी जाएगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का आगमन छत्तीसगढ़ में 25 अक्टूबर को हो रहा है। पहले दिन वो रायपुर के अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगी।








इसके बाद अगले दिन 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आईआईटी भिलाई के कैंपस पहुंचेगी। इस दौरान वो एक घंटे तक दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगी। महामहिम राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सहित सांसद विजय बघेल और कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे।

31 को मिलेगा सीनेट पुरस्कार
डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने बताया कि इस बार सीनेट पुरस्कार 31 छात्रों को दिया जाएगा। 2023 बैच में 13 पीएचडी होल्डर, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक आनर्स और 123 बीटेक स्नातक शामिल हैं। जबकि 2024 बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक आनर्स और 150 बीटेक छात्रों को डिग्री दी जाएगी।




ड्रेस कोड भी किया गया निर्धारित
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथि और छात्र विशेष प्रकार की सदरी (हाफ जैकेट) और गले में विशेष सिंबाल वाली उतरीय भी पहनेंगे। छात्रों से लेकर वीआईपी और वीवीआई सभी के ड्रेस का कलर अलग-अलग होगा।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, दिन भर उड़े हेलीकाप्टर
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे आईआईटी कैंपस को छावनी में बदल दिया गया है। कोने कोने में पुलिस और सुरक्षा बल को लगाया गया है। पूरे आईआईटी कैंपस की पहलेदारी 500 से अधिक जवान कर रहे हैं। इसके साथ ही हेलीकाप्टर से से पूरे आईआईटी और रायपुर भिलाई की पहरेदारी कर रहे हैं। दिन भर हेलीकाप्टर आईआईटी और शहर में उड़ते देखे गए।




