Uncategorized

CG में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी दबोचे गए : हॉस्टल छोड़ने का झांसा देकर जंगल ले जाकर की वारदात, जेल भेजे गए आरोपी

By Dinesh chourasiya

पुलिस गिरफ्त में गैंगरेप के आरोपी युवक - Dainik Bhaskar

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा को हॉस्टल छोड़ने का झांसा देकर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रताापुर के हॉस्टल में रहकर कक्षा सातवीं में पढ़ाई करने वाली 14 वर्षीय छात्रा दशहरा अवकाश में घर गई थी। वह अवकाश खत्म होने के बाद दो दिनों तक घर में रूकी रही। 16 अक्टूबर को छात्रा घर से प्रतापपुर हॉस्टल जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर आगे जाकर उसे ऑटो से प्रतापपुर तक आना था।

दो युवकों ने झांसा देकर किया गैंगरेप रास्ते में उसे ग्राम गोटगवां निवास सोना सिंह एवं मानपुर निवासी सोनू सिंह मिले। उन्होंने छात्रा को हॉस्टल पहुंचाने का झांसा दिया। छात्रा उनके साथ बाइक में सवार हो गई। युवक उसे हॉस्टल पहुंचाने के बजाए जंगल में ले गए।

युवकों ने जंगल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी तो छात्रा ने इसका विरोध किया। युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट की एवं उसके साथ गैंगरेप किया। युवक छात्रा को सड़क के पास छोड़कर भाग निकले।

दो दिन बाद FIR, आरोपी युवक गिरफ्तार छात्रा ने घर वापस पहुंची। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर मामले की रिपोर्ट प्रतापपुर थाने में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 4, 6-CHL, 137(2), 351(3), 70(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने घटना के बाद फरार दोनों युवकों की तलाश की एवं उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button