Uncategorized

दुर्ग रेंज आईजी गर्ग ने स्टार लगाकर एसआई को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया

By Dinesh chourasiya

दुर्ग| पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने सामान्य शाखा संवर्ग के उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की। इसके तहत एसआई जितेन्द्र कुमार सुखदेवे को आईजी ने स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया। उन्होंने कहा कि जितेन्द्र कुमार अपनी दक्षता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने नए उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान डीएसपी पनिक राम कुजूर, डीएसपी शिल्पा साहू, स्टेनो श्रीनिवास राव, लिपिक उप निरीक्षक शफीक खान, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button