Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में मोबाईल  लूटने वाले दो लुटेरे को पुलिस ने पकड़ा 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 

प्रार्थी उदय कुमार निषाद निवासी गौतम नगर खुर्सीपार का दिनांक 18.10.2024 को थाना हाजिर आकर बताये कि दिनांक 16.10.2024 को प्रार्थी रात्रि करीबन 10.45 बजे दुध लेने के लिए दुकान जर रहा था तभी रास्ते खिलु और रोशन सन्यासी गली के पास खडे मिले खिलू प्रार्थी को देखते ही जेब से कटर निकाल लिया और प्रार्थी के पास आकर गले में लगाकर बोला कि कितना पैसा रखा है निकाल तब प्रार्थी बोला पैसा नहीं है तब खिलू ने प्रार्थी के जेब से वीवो 20 कपनी का मोबाईल फोन कीमती 10,000 रूपये को एवं रोशन जेब में रखे पर्स को लूटकर भाग गये

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि पड्डा प्राईड अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो व्यक्ति मोबाईल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे है कि सूचना पर मुखबीर के बताये हुलिये के दो व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा जिसे पूछताछ करने पर उक्त मोबाईल को गौतम नगर से लूट करना बताया आरोपी के कब्जे से एक वीवो 20 कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रूपये, प्रार्थी का आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त थर्माकोल कटर बरामद किया गया आरोपी 1. रवि विश्वकर्मा उर्फ खिलु पिता शिव नारायण विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी गौतम नगर खुर्सीपार 2 रोशन यादव पिता फीरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गौतम नगर खुर्सीपार को दिनांक 19.10.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, सउनि करन सोनकर आरक्षक हेमंत साहू, चद्रभान चौहान, अमन शर्मा, सुभाष यादव, पकज सिंह, तेज प्रकाश, हर्षकात देवांगन की विशेष भूमिका रही।

अपराध कमाक
202/24 धारा 309(6),3(5) बीएनएस
नाम आरोपी
1. रवि विश्वकर्मा उर्फ खिलु पिता शिव नारायण विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी गौतम नगर खुर्सीपार 2. रोशन यादव पिता फीरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गौतम नगर खुर्सीपार

Related Articles

Back to top button