Uncategorized

CG विधायक ईश्वर साहू के बेटे के पर मारपीट सहित    SC/ST एक्ट का मामला दर्ज साजा MLA ईश्वर साहू के बेटे पर मारपीट के आरोप; पुलिस पर उठाए सवाल

By Dinesh chourasiya

साजा MLA ईश्वर साहू। - Dainik Bhaskar

बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे पर आदिवासी लड़के से जमकर मारपीट का आरोप है। साजा विधायक साहू ने अपने बेटे पर दर्ज FIR को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि बिना किसी जांच के उनके बेटे पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ईश्वर साहू ने कहा कि विरोधी उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनका दावा है कि जब राजनीतिक विरोधी उन्हें नहीं हरा पाए, तो उन्होंने उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की।

जातिगत गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

मामला साजा थाना इलाके के चेचानमेटा का है। जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर को गांव में दशहरा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बिरनपुर का रहने वाला आदिवासी युवक मनीष मंडावी भी पहुंचा था।

पीड़ित मनीष मंडावी ने बताया कि उसके दोस्त राहुल और विधायक बेटे कृष्णा साहू के बीच विवाद हो रहा था। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो कृष्णा साहू ने बदसलूकी की, जातिगत गाली-गलौज की। हाथ के कड़े से मारा। मारपीट में करीब 10 लोग थे। उसके दोस्त को भी पीटा गया है। सिर और शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button