
Uncategorized
चेन्नई के पास मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई:पैसेंजर ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, आग लगी; कई लोगों के घायल होने की खबर
By Dinesh chourasiya
तमिलनाडु में शुक्रवार रात 9 बजे मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) मालगाड़ी से टकरा गई। हादसा कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इस स्टेशन की चेन्नई से दूरी 41 किमी है।
इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी, तभी पैसेंजर ट्रेन जाकर टकरा गई। एक्सप्रेस के 6 कोच डिरेल हुए हैं, उनमें आग लगी है। मौके पर एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम भेजी गई हैं।







हादसे को PHOTOS में देखिए…




खबर लगातार अपडेट की जा रही है…




