CG के : डोंगरगढ़ में ये कैसी आस्था? कपल का kiss करते वीडियो वायरल मंदिर प्रशासन से कर रहे हैं कार्यवाही की मांग
By Dinesh chourasiya

डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में नवरात्रि के पावन पर्व के बीच दो अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो में कपल मंदिर परिसर के पास किस करता हुआ नजर आया, जबकि दूसरे वीडियो में किन्नरों का हंगामा देखने को मिला है। इन घटनाओं के चलते लोगों में भारी आक्रोश है।







डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर के पास नवरात्रि के दौरान एक युवक-युवती का अश्लील वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों सुबह करीब 4 बजे किस करते दिखे। यह वीडियो किसी ने गुप्त रूप से शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे भक्तों और श्रद्धालुओं में गुस्सा फैल गया है। स्थानीय लोगों ने मंदिर जैसी पवित्र जगह पर ऐसी हरकतों की कड़ी आलोचना की है
वहीं, एक अन्य वीडियो में किन्नरों का नग्न अवस्था में हंगामा करने का दृश्य भी सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग इन घटनाओं को लेकर मंदिर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।








