
CG NEWS : मेडिकल स्टॉफ की लापरवाही : सर्पदंश से मरीज की मौत, डेडबॉडी के लिए परिजनों को कराया 2 घंटे तक इंतज़ार, अस्पताल अधीक्षक ने कर्मचारियों को लगाई फटकार
By Dinesh chourasiya
CG NEWS : मेडिकल स्टॉफ की लापरवाही : सर्
कोरबा : CG : जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल स्टॉफ की लापरवाही उजागर हुई है। पहले तो सर्पदंश से यहां गांव ढेंगुरडीह पहुंचे मरीज़ भगत राम की मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों को मृतक का शव प्राप्त करने के लिए 2 घण्टों का इंतज़ार करना पड़ा।







जानकारी अनुसार, गांव ढेंगुरडीह से अधेड़ उम्र के मरीज बहगत राम को सोमवार को तड़के 5 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया था। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 9:30 बजे मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मरीज के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन दशरथ ने बताया कि हम मरीज को लेकर सुबह यहां पहुंच गए थे। 9:00 बजे ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद यहां के कर्मचारी हमे अंदर जाने नहीं दे रहे हैं। शव को मर्च्युरी में भी नहीं भेजा गया। पूछने पर हमें अस्पताल कर्मचारियों द्वारा फटकार भी लगाई गई। अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिससे हम बेहद दुखी हैं।




अस्पताल अधीक्षक डॉ रविकांत जाटवर ने बताया कि जैसे ही हमें लापरवाही की सूचना मिली। हमने इसकी जानकारी ली।
कर्मचारियों से पता चला कि सर्पदंश से मरीज की मौत हो गई थी। नियम के अनुसार 20 से 25 मिनट में मृत होने के बाद शव को मर्च्युरी में रखा जाना चाहिए। हमने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है। आगे से ऐसी गलती नहीं करने के लिए फटकार लगाई है।







