Uncategorized

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग के निज सचिव सुधीर ताम्रकार हुए सेवानिवृत्त, स्टॉफ ने दी भावभीनी विदाई

By Dinesh chourasiya

 

– छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में पदस्थ निज सचिव श्री सुधीर ताम्रकार केे सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता श्री एम. जामुलकर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता श्री एस.मनोज द्वारा श्री ताम्रकार को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एम. जामुलकर ने कहा कि सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी श्री ताम्रकार 38 वर्षांे की अपनी सेवा अवधि में विद्युत कंपनी में अपने कार्यों के प्रति बहुत ही समर्पित, सजग एवं तत्पर रहें। उन्होंने जीवन के नये अध्याय की शुरुआत के लिए श्री ताम्रकार को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने भी श्री ताम्रकार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त हो रहे श्री ताम्रकार ने सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। कार्यालय के सहयोगियों ने भी श्री ताम्रकार को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। सेवानिवृत्त हो रहे श्री ताम्रकार ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता कार्यालय दुर्ग से बघेरा जोन में स्थानांतरित हुए कार्यालय सहायक श्रेणी दो श्री पुनेन्द्र कुमार पटेल को भी भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कल्याण अधिकारी श्री डी.के.डुम्भरे, कार्यपालन अभियंता द्वय श्रीमती सनीली चौहान एवं श्रीमती अनसुईया ठाकुर तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री संतोष साहू सहित सभी कार्यालीन स्टाफ उपस्थित रहे।
समाचार क्र- 33/2024

Related Articles

Back to top button