
उरला में कल एक दिवसीय शिविर आयोजन: लोगो की समस्याओं का निराकारण के लिए बैठेंगे निगम के अधिकारी व कर्मचारी
दुर्ग/ वार्ड क्रमांक 57 उरला आईएचएसडीपी आवास के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने व्यवस्था के लिए निगम के सर्व अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दे कि दिनांक 6 मार्च को समय 11.00 से दोपहर 2.00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।आयुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि आप आपने विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में कर्मचारियों को शिविर में उपस्थित होने निर्देशित करेगें एवं उन्होंने ये भी कहा अधिकारी स्वयं भी कार्यों के मॉनिटरिंग करेंगें विशेष रूप से जैसे कि एनयूएमएल गाडी सफाई, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मकान किराया वसूली, आवास आवंटन की कार्यवाही,निराश्रित पेंशन,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली की समस्याओं का निराकरण त्वरित किया जाना हैं।
आयुक्त ने कहा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जिस विभाग के द्वारा शिकायत एवं मांग का निराकरण नहीं गया उन विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही जावेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वार्ड के रहवासियो से अपील कर कहा कि हितग्राही अपनी समस्याओं का निराकरण करने हेतु अपने वार्ड के नजदीक उरला आईएचएसडीपी आवास के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय शिविर में पहुँचकर समस्यों का निराकरण हेतु लाभ अवश्य उठाए।उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से वार्ड रहवासियों को समस्याओ से बड़ी संख्या में लाभाविंत होंगे।उन्होंने कहा कि एक दिवसीय शिविर आयोजन में पानी की व्यवस्था हितग्राहियो के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ साफ सफाई का ध्यान रखेंगे












