Uncategorized

दुर्ग से नागपुर के बीच चलेगी वंदे मेट्रो:बिलासपुर ​जोन की पहली अनारक्षित एसी ट्रेन होगी

By Dinesh chourasiya

दुर्ग से नागपुर के बीच अब वंदे मेट्रो ट्रेन, रायपुर से दुर्ग होते हुए जबलपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस और दुर्ग-रायपुर-अभनपुर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। इसका परिचालन बहुत जल्दी किया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम किया जा चुका है। इन ट्रेनों के परिचालन में आने वाली दिक्कतों को दूर करने काम चल रहा है। वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन पहले की तरह होगी, लेकिन वंदे मेट्रो अलग होगी। इसमें सारे कोच वातानुकूलित और अनारक्षित होंगे। यानी इस ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं होगा। दुर्ग से नागपुर के बीच की दूरी 264 किलोमीटर है। इस लिहाज से इसका बेसिक किराया 316.80 रुपए होगा।

इसके साथ ही इसमें जीएसटी और अन्य टैक्स जोड़कर कुल किराया 386 रुपए या इसके आसपास हो सकता है। दुर्ग से नागपुर की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों में एसी थर्ड का किराया 555 रुपए और सेकंड एसी का किराया 760 रुपए है। उनकी तुलना में वंदे मेट्रो का किराया 155 रुपए से 360 रुपए तक कम होगा। इसका सफर चार घंटे 10 मिनट में पूरा होगा।

वंदे मेट्रो : नागपुर जाने वाली अन्य ट्रेनों की तुलना में किराया 155 से 360 रु. तक सस्ता

यात्रियों को मासिक पास की सुविधा होगी, किसी प्रकार का कन्सेशन नहीं वंदे मेट्रो में यात्रियों की सुविधा और सस्ती रेल सेवा के तहत इस ट्रेन का संचालन गैर उपनगरीय खंड में किया जाएगा। इसमें मासिक पास की सुविधा होगी। किराया साप्ताहिक, पाक्षिक या फिर 20 दिन के एक तरफ के किराये के समान होगा। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से ज्यादा भार नहीं पड़ेगा।

दुर्ग से नागपुर पहली ट्रेन, 264 किमी का सफर 4.10 घंटे में पूरा होगा अभी नागपुर के लिए दुर्ग से एक भी ट्रेन नहीं है। यह पहली ट्रेन होगी। हालांकि बिलासपुर से शिवनाथ एक्सप्रेस और इंटर सिटी एक्सप्रेस चल रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, मेल आदि एक दर्जन से अधिक ट्रेनें दुर्ग से होकर आती जाती हैं।

समय सारिणी अभी तय नहीं, लेकिन यात्री एक ही दिन में लौट सकेंगे अभी समय सारिणी तय नहीं है। बहुत जल्दी ही इसकी समय सारिणी और रुकने वाले स्टेशन तय कर किए जाएंगे। इसमें इस बात पर अधिक ध्यान दिया जाएगा कि यह ट्रेन 24 घंटे के भीतर वापस लौट जाए, ताकि जिन्हें आवश्यक कार्यों से नागपुर जाना हो वो अपना काम पूरा करके इसके लौटते फेरे में वापस आ जाएं।

प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जल्दी ही सुविधा मिलेगी इन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इन मार्गों में ट्रेन चलाने की दिशा में कुछ परेशानी है। इसे जल्दी ही दूर करने के लिए हाई लेबल पर काम चल रहा है, जिसके जल्दी पूरा होने की उम्मीद है। सारी अड़चनों को दूर करने के बाद ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button