दुर्ग जिले में बहू को पटक-पटक कर ससुराल पझ ने पीटा बहू बोली- मारपीट का विडियो दिखने के बाद भी नहीं सुन रही पुलिस, एसपी की फटकार के बाद मामला काउंटर केस में दर्ज किया
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले में बहू को उसके ससुराल वालों ने बाल खींचे और पटक-पटककर पीटा है। शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची तो शिकायत नहीं सुनी गई। एविडेंस मांगा। जब महिला ने उसका वीडियो दे दिया तो पुलिस ने काउंटर FIR दर्ज कर दिया। मामला नेवई थाना अंतर्गत रिसाली क्षेत्र का है।







दरअसल, आजाद मार्केट रिसाली में रहने वाली कमरुन निशा खान ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। निशा ने बताया कि वह BMS डॉक्टर है। श्रीशंकराचार्य अस्पताल में जॉब करती है। उसने नेवई थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई।
जेठ, देवर, सास और देवरानी ने पीटा
महिला ने बताया कि 31 अगस्त 2024 को निशा को उसके जेठ, देवर, सास और देवरानी ने मिलकर बुरी तरह पीटा। मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसे निशा सबूत के रूप में रखे हुए हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 2-3 पुरुष और 2-3 महिलाएं मिलकर उसे बुरी तरह मार रहे हैं।




इस दौरान वीडियो में दिख रहा है कि निशा के बाल को पकड़कर दीवार पर गिरा देते हैं। इसके बाद जमीन पर पटक दिए। उसे इतनी बेरहमी से पीट रहे हैं कि निशा बचाव बचाव चिल्ला रही है, लेकिन कोई सामने नहीं आया।

महिला को भी पुलिस ने बनाया आरोपी
निशा का कहना है कि वह मारपीट के बाद नेवई थाने पहुंची। पुलिस ने जाहिदा खान, मोहर्रम और सागीर खान के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उनकी शिकायत पर निशा को भी आरोपी बना दिया।
महिला ने बताया कि मारपीट से पहले भी कई बार थाने जाकर प्रताड़ना की शिकायत दे चुकी है, लेकिन जांच अधिकारी ने शिकायत नहीं सुनी। अगर वह सुनते तो उसके साथ मारपीट की घटना नहीं होती। निशा का कहना है कि एक महिला को 5-6 लोग मार रहे हैं तो भला वो उन्हें कैसे उन्हें मार पाएगी।
एसपी के पास भी की गई शिकायत, टीआई को फटकार
निशा का कहना है कि काउंटर FIR दर्ज होने पर वह SP जितेंद्र शुक्ला के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। एसपी ने उनकी बातों को सुनकर टीआई को फटकार लगाई। FIR दर्ज करने की जगह काउंटर FIR क्यों दर्ज किया गया। नेवई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उल्टा समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
पति है लकवा ग्रसित, संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ा
निशा के पति वजीर खान दिव्यांग हो गए हैं। 23 जून को भी निशा ने एक शिकायत नेवई थाने में की थी। उसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके जेठ और देवर संपत्ति को लेकर उसे झगड़ा करते हैं। उसने जेठ के खिलाफ बलात्कार का प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। पुलिस इसे संपत्ति विवाद बता रही है।

सच और झूठतय करना न्यायालय का काम- पुलिस
नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला का कहना है कि कमरुन निशा के खिलाफ उसकी 65 साल की बुजुर्ग सास ने शिकायत की है। पुलिस का काम FIR दर्ज करना है। उन्होंने दोनों की शिकायत दर्ज की है। कमरुन ने जो वीडियो एविडेंस के रूप में दिए हैं, उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि अब रही बात सच क्या है और सजा क्या होनी चाहिए। ये तय करना कोर्ट का काम है। अगर कमरुन सही है तो न्यायालय से उसे न्याय जरूर मिलेगा।





