भिलाई में अतिक्रमण को लैंड जिहाद बताने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी:बजरंग दल ने ASP कार्यालय का किया घेराव, आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया कि बीते दिनों करबला कमेटी द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई हुई थी। इस कार्रवाई को सभी मीडिया ने कवरेज किया था। भिलाई के एक पत्रकार पवन केसवानी ने अपनी खबर में इस तरह हो रहे अतिक्रमण को लैंड जिहाद बोला था।
इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग







उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर कुछ विशेष संप्रदाय के लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही पत्रकार पवन केसवानी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए ऐसा करने वाले सुहेल अहमद, मोहम्मद अकरम और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

जान से मारने की धमकी मिल रही है
रवि निगम ने कहा कि पवन केसवानी ने छावनी थाने में शिकायत की है कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस तरह किसी पत्रकार को जान से मारने की धमकी देना स्वस्थ पत्रकारिता के खिलाफ है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो छग बजरंग दल इसके खिलाफ आंदोलन करेगा।








