Uncategorized

दुर्ग में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या:चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल 

By Dinesh chourasiya

शंकर यादव मृतक। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मिलपारा इलाके का है।

पुलिस ने बताया कि, मोनू श्रीवास्तव और सोनू श्रीवास्तव गजपारा से लगे मिलपारा में रहते हैं। शंकर यादव (27) कंवर पारा गंजपारा वार्ड क्रमांक 37 में रहता था। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया।

चाकू से कर दिया हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि, मोनू श्रीवास्तव ने अपने भाई सोनू के साथ मिलकर शंकर यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे शंकर के पेट, सीना और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों ने शंकर यादव को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू श्रीवास्तव और सोनू श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

राखी त्योहार के दिन भी हुई थी मारपीट

शंकर यादव की बहन गंगा यादव ने थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के दिन दोनों आरोपियों ने उसके भाई शंकर यादव के साथ मारपीट कर विवाद किया था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन वो दोनों उस घटना के चलते रंजिश पाल कर रखे थे।

उसने बताया कि, 10 सितंबर को शंकर खाना खाकर घर के पास टहल रहा था। रात लगभग 10:50 बजे उसके चिल्लाने की आवाज आई तो उसकी बहन ने छत से देखी कि उसके भाई शंकर का मोहल्ले का मोनू श्रीवास्तव और सोनू श्रीवास्तव के साथ झगड़ा हो रहा है। देखते ही देखते मोनू और सोनू ने चाकू लेकर शंकर को दौड़ा लिया।

उन्होंने मोनू सेन के घर के पास शंकर को पकड़ लिया। इसके बाद चाकू से उसके शरीर पर लगातार कई वार किया। यह देख घर के लोग दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकले थे।

Related Articles

Back to top button