Uncategorized

छत्तीसगढ़ में ‘दृश्यम’ फिल्म  जैसी वारदात राजमिस्त्री की हत्या कर 15 फीट गड्‌ढे में गाड़ा शव और वहीं पर बना दी पानी टंकी, फिर पुलिस ने …..

By Dinesh chourasiya

यह घटना सरगुजा जिले के मैनपाट के लूरैना गांव की है. राजमिस्त्री संदीप लकड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में जून से लापता हुआ था. इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पूरी तहकीकात की पर कुछ पता नहीं चला था. जब फिर ठेकेदार और सहयोगियों से दोबारा पूछताछ की गई तब पुलिस को सफलता मिली. राजमिस्त्री संदीप की हत्या कर पानी टंकी निर्माण के लिए खोदे गए नीव में उनके शव को दफनाया गया था. बता दें कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडे ने मृतक के खिलाफ चोरी की शिकायत मैनपाट थाने में की थी.

चोरी की घटना से थी नाराजगी

पुलिस ने दो दिन पहले ठेकेदार अभिषेक पांडेय और उसके सहयोगियों से कड़ाई से पूछताछ की तो इस वारदात को राज खुला. ठेकेदार और सहयोगियों ने बताया कि चोरी की घटना पर नाराजगी थी. संदीप की पिटाई हुई थी, अगली सुबह संदीप की मौत हो चुकी थी. इसके बाद 60 किलोमीटर दूर ले जाकर पानी टंकी के लिए खोदे गए नीव में संदीप का शव गाड़ दिए और उस पर पानी टंकी बना दिए.

 

Related Articles

Back to top button