Uncategorized

दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 112 किलो गांजा अनुमानित कीमत 11लाख रुपए, चालक फरार

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत जेवरा सिरसा में एक डीआई गाड़ी में 112 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जेवरा सिरसा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार 13 अगस्त की सुबह उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक डीआई गाड़ी CG 07 J-4787 में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जेवरा पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस की टीम सीएम हॉस्पिटल के पीछे कचांदुर के पास एक सुनसान जगह पर थी। उन्हें वहां सफेद रंग की डीआई गाड़ी दिखी। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में गांजा

तलाशी लेने पर उसमें से 112 किलो गांजा मिला। पुलिस ने गांजा को जब्त किया और उसे थाने भेजा। गांजे की तौल के लिए कबाड़ी दुकान से कांटा मंगाया गया। इसके बाद जब तौल की गई तो वो 112 किलो पाया गया। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गांजा जामुल थाना क्षेत्र की तरफ से लाया जा रहा था।

गाड़ी मालिक की तलाश कर रही पुलिस

जेवरा सिरसा पुलिस ने गांजा परिवहन करने वाली गाड़ी को जब्त कर लिया है। गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का पता किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी मालिक से पूछताछ करने पर गांजा तस्कर के बारे में जानकारी मिल पाएगी। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जामुल क्षेत्र में रहता बड़ा गांजा तस्कर

दुर्ग जिले जामुल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ा गांजा तस्कर रहता है। दो महीने पहले ही क्राइम टीम ने जामुल थाना क्षेत्र से डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के पास से गांजा की तस्करी के पैसे खरीदे गए एक ट्रक, दो पिकअप, एक स्कोडा और एसयूवी सहित 5 गाड़ियों को जब्त किया था। जिसमें दो गाड़ियां एक ही नंबर की मिली थी।

जामुल घासीदास नगर जय स्तंभ के पास रहने वाले दिनेश डहरिया उर्फ सोनी (22 साल), शिव कुमार टंडन (23 साल) और खिलावन यादव (22 साल) गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार जेल दाखिल किया था।

Related Articles

Back to top button