छत्तीसगढ़
CG में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें देख सहम गए लोग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम
By Dinesh chourasiya

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर के मुख्य व्यापारिक संस्थानों के मेन रोड के एक बड़े कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग लग गई। दुकानें उठती विकराल लपटों से बाजार में भगदड़ और दहशत की स्थिति पैदा हो गई। आग की चपेट में आकर एक दर्जन दुकानें खाक होना बताई गई हैं। दुकानों के बाहर खड़े वाहन भी जल गए ।











विकराल लपटों से दहशत में आए लोग वहां से भागने लगे। बाजार में करीब आधा घंटे तक दहशत और अफरातफरी का माहौल रहा। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है. आग की लपटों से उठता धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को काबू करने का प्रयास कर रही है ।
Video Player
00:06
00:10







