Uncategorized

भूपेश बघेल विधायक देवेंद्र यादव के घर CBI की रेड.समर्थकों का हंगामा 4 IPS अफसरों के यहां भी छापा; महादेव सट्टा एप मामले में एक्शन

By Dinesh chourasiya

महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को रायपुर, भिलाई और दुर्ग सहित देशभर में 60 जगहों पर छापा मारा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दो ओएसडी रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव और 4 आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल शामिल हैं। भूपेश के बंगले के बाहर समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी है। इसके अलावा केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी के घर भी जांच चल रही है। 10 से अधिक टीमें आज तड़के रायपुर से निकली थी।

भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित घर में CBI की टीम ने तड़के दबिश दी है। परिजनों को घर के अंदर रोककर रखा गया है।
भूपेश बघेल के घर के बाहर इन गाड़ियों से पहुंची है CBI की टीम। अंदर जांच जारी है।

भूपेश के घर के बाहर पुलिस से भिड़े समर्थक

पूर्व सीएम के भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित घर, IPS अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित निवास और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पर दस्तावेजों की जांच जारी है।

भूपेश के घर के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हो गई।

भूपेश बघेल के घर के बाहर मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई।

देवेंद्र यादव दिल्ली में, मां ने किया कार्रवाई का विरोध

भिलाई में देवेंद्र यादव की मां ने सीबीआई की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने करीब घंटे भर टीम को अंदर जाने नहीं दिया। टीम ने विधायक की मां को समझाइश दी, जिसके बाद कार्रवाई जारी है। बता दें कि देवेंद्र यादव दिल्ली गए हुए हैं।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मां ने सीबीआई की टीम को कार्रवाई करने से रोक रखा था।
भिलाई स्थित पुलिस अधिकारी संजय ध्रुव के घर भी सुबह से सीबीआई की टीम कार्रवाई कर रही है।

टीम ने पल्लव को रोका, माहेश्ववरी का घर सील

भिलाई स्थित IPS अभिषेक पल्लव के घर पर CBI पूछताछ कर रही है। पल्लव ड्यूटी के लिए निकलने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही टीम ने दबिश देकर उनको घर में ही रोक लिया।

सीबीआई की टीम रायपुर स्थित IPS अभिषेक माहेश्वरी के घर भी दबिश दी, लेकिन इस दौरान वहां कोई नहीं था। जिसके बाद टीम ने माहेश्वरी के घर को सील कर दिया है।.इसके अलावा रायपुर में हवलदार राधाकांत पांडे और संदीप दीक्षित के यहां भी कार्रवाई जारी है।

भिलाई स्थिति पुलिस अपसर संजय ध्रुव के घर इन गाड़ियों से पहुंची है सीबीआई की टीम।
IPS अभिषेक पल्लव के भिलाई स्थित घर पर तैनात सुरक्षाबल। अंदर अफसर को रोककर रखा गया है।

भूपेश के पूर्व ओएसडी के घर ताला तोड़कर घुसी टीम

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के भिलाई-3 स्थित घर में लगा ताला तोड़कर टीम अंदर घुसी है। यहां जांच चल रही है। मनीष बंछोर अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए हैं।

IPS अभिषेक माहेश्वरी के घर टीम जब पहुंची तो वहां कोई नहीं था, जिसके बाद घर को सील किया गया।

Related Articles

Back to top button