छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में  भीषण सड़क हादसे में, एसआई की पत्नी व मासूम बेटे समेत 3 की मौत, एसआई व 2 बेटियों की हालत नाजुक

By Dinesh chourasiya

घटना के संबंध में पत्थलगांव पुलिस ने बताया कि पत्थलगांव के चरखापारा निवासी विपिन खलखो 46 वर्ष मध्यप्रदेश के बालाघाट में एसआई के पद पर पदस्थ हैं। वे अपनी स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 50 बीसी 1518 में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर अपनी पत्नी, 1 पुत्र, 2 पुत्रियों व पिता के साथ शादी में शामिल होने जशपुर गए थे।
शादी समारोह से वापसी के दौरान शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे पाकरगांव ग्राम के समीप पुष्पक ढाबा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सडक़ किनारे खड़े एक कंटेनर वाहन के पीछे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो वाहन के दरवाजे खोलकर घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना में उनके परिवार के 6 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में एसआई समेत लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button