
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में तेलंगाना की 119 सीटों पर शुरू हुई वोटिंग, मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी लाइन, EVM में कैद होगा 2,290 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
By Dinesh chourasiya
: तेलंगाना में आज विधानसभा की 119 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चूका है. राज्य में कुल 2,290 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिनके भाग्य का फैसला राज्य के 3.26 करोड़ से अधिक मतदाता आज EVM में कैद करेंगे. इससे पहले साल 2018 में हुए चुनाव में बीआरएस ने 119 विधानसभा सीटों में से 88 सीटें हासिल की थीं. अब वह लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी दोनों सत्ता हासिल करने की कोशिश में हैं.








बता दें कि राज्य में 35, 655 मतदान केंद्र बनाए गए है. इनमें से 12 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य में व्यापक तैयारियां कीं है. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की कुल 375 कंपनियां, तेलंगाना विशेष पुलिस की 50 कंपनियां, 45 हजार राज्य पुलिस और पड़ोसी राज्यों से 23,500 होम गार्ड तैनात किए गए हैं. इस बीच दो लाख 5 हजार से अधिक कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है.






