Uncategorized

बिहार में बिजली गिरने से 11 की मौत : MP-छत्तीसगढ़ में आज बारिश-ओले का अलर्ट; राजस्थान समेत 5 राज्यों में तापमान 40º के पार

By Dinesh chourasiya

देश के कई राज्यों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी है। बिहार में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में आज तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश होगी। यहां धूलभरी आंधी भी चलेगी।

उधर, देश के कुछ राज्यों में गर्मी का असर भी बरकरार है। राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। महाराष्ट्र के सोलापुर में शनिवार को सबसे ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

Related Articles

Back to top button