Uncategorized

भिलाई के इन 3 पेट्रोल पम्पो में बिना हेलमेट के नहीं दिया जायेगा पेट्रोल ,एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने दिए सख्त निर्देश…:

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में पुलिस द्वारा संचालित 3 पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल की आपूर्ति नहीं की जायेगी| मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें कि हाल ही में दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के संज्ञान में यह बात आई थी कि शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर लोग बिना हेलमेट पहने पैट्रोल लेने जा रहे है

हालांकि इससे पहले यह निर्देश कलेक्टरों को दिया गया था। मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए और जो लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं उन्हें पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल आपूर्ति नहीं किया जाए | एसपी शुक्ला के निर्देश पर आज भिलाई 3, सेक्टर 6, नेवई में पुलिस पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों में पेट्रोल भरवाने आए लोगों को लौटा दिया गया।

हेलमेट का उपयोग न करने के कारण सड़क पर होने वाली मौतों की संख्या को देखते हुए, दोपहिया वाहन सवार हेलमेट के बारे में अब तक जागरूक नहीं हैं, भले ही पूरे छत्तीसगढ़ में हेलमेट पहनना अनिवार्य है। चालनी कार्यवाई के डर से लगभग 60% लोग ही सड़क पर हेलमेट पहनते हैं, जो चिंताजनक है।

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले में पिछले महीने हुई सभी दुर्घटनाओं के विश्लेषण से पता चला है कि इस अवधि में कई दुर्घटनाएं बढ़ी हैं और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ी है| उनके द्वारा पुलिस पेट्रोल पम्प का दौरा किया गया तो  देखा कि ज्यादातर लोग बिना हेलमेट के लापरवाही से पेट्रोल भरवा रहे थे।

हमारे मन में आया कि सबसे पहले हमें पुलिस पेट्रोल पम्प से अनुशासन का पालन करना चाहिए और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के जाने वाले लोगों को किसी भी तरह का पेट्रोल या डीजल नहीं देना चाहिए। इसी वजह से पुलिस ने तीनों पुलिस पेट्रोल पंप पर आदेश दिया है कि हेलमेट, सीट बेल्ट नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा|क्योंकि आपकी सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है|

Related Articles

Back to top button