दुर्ग जिले में 100 गायों की तस्करी की आशंका : पुलिस ने गाय तस्कर को दबोचा 100 से अधिक मवेशी को थाना परिसर में रखा पुलिस ने आरोपी से मांगे दस्तावेज
By Dinesh chourasiya
उतई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ गांव के लोगों ने उन्हें शुक्रवार रात सूचना दी थी कि कुछ लोग काफी बड़ी संख्या में अपने साथ मवेशियों को ले जा रहे हैं। उन्होंने या तो चोरी या भी मवेशी तस्करी की आशंका जताई थी।
उतई थाना प्रभारी ने सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को भेजा। जब वहां मवेशी ले जा रहे लोगों से गौवंश खरीदी बिक्री के दस्तावेज मांगे गए तो वो उसे नहीं दे सके।








दस्तावेज पेश करने पर छोड़े जाएंगे मवेशी
मामले में TI मनीष शर्मा ने बताया कि लखेश राम साहू और उसके 4 अन्य साथी अपने साथ 104 बैल के जोड़े लेकर बालोद की तरफ जा रहे थे। रात अधिक हो जाने से वो लोग धौरा भाठा के पास के पास रुक गए थे। पुलिस ने जाकर सभी मवेशियों को थाने पहुंचाया। आरोपी से गाय बैल खरीदी बिक्री के दस्तावेज मांगे गए हैं। उसको पेश करने के बाद उसे छोड़ा जाएगा।
उतई क्षेत्र से खरीदने की कही बात




लखेश राम साहू ने बताया कि जामगांव बालोद का रहने वाला है। अपने साथी के साथ मवेशियों को बेचने खरीदने का काम करते हैं। उन लोगों ने उतई के गांव से इन मवेशियों को खरीदा है। इसके बाद उसे बालोद लेकर जा रहे हैं। सोमवार को बालोद के करही बदर क्षेत्र में मवेशी खरीदी बिक्री का मेला लगेगा। वो लोग इन्हें वहीं ले जाकर बेचेंगे।
तस्करी की आशंका
गांव वालों ने आशंका जताई है कि ये लोग गववंश की तस्करी करते हैं। उन्हें पैदल ले जाकर दूसरे राज्य ले जाएंगे। आगे उन्हें तस्करी के लिए भेज दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि मामले में सच्चाई क्या है।




