Uncategorized

छत्तीसगढ़ सहित भिलाई में भी ड्राई-डे के बाद भी पूरी रात बिकी शराब भिलाई के बबीना बार का फ्रंट शटर सील; बैक डोर से बिक्री होती रही अवैध शराब इधर नंदनी रोड़ शीतल कॉम्प्लेक्स स्थित कसाई मोहल्ला में भी  130 वाला अंग्रेजी शराब गोवा 250 से 300 तक बिका  …………

By Dinesh chourasiya

भिलाई में ड्राई डे घोषित होने के बावजूद सुपेला घड़ी चौक स्थित बबीना बार में पीछे का शटर खोलकर पूरी रात शराब बेची गई। जबकि फ्रंट शटर को आबकारी विभाग ने सील कर रखा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कई बार गश्त किया और संचालक को समझाइश भी दी, लेकिन उसके बाद भी शराब बिक्री बंद नहीं हुई।

7 मई को दुर्ग लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होना है। राज्य सरकार के निर्देश पर 5 से 7 मई तक दिनों के लिए ड्राई-डे घोषित किया है। कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सभी शराब दुकानों और बार को सील तो किया है, लेकिन पिछले दरवाजे को खुला छोड़ दिया गया है। इसका फायदा उठाकर बार संचालकों ने बैक डोर से जमकर शराब बेची।

सुपेला पुलिस ने बार के पास कई बार पुलिस ने गश्त की।
सुपेला पुलिस ने बार के पास कई बार पुलिस ने गश्त की।

बबीना बार में देर रात तक एक फल वाले की दुकान खुली रही। उसके पास बैठकर बार संचालक के कर्मचारी ने अवैध रूप से शराब बेची। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम को देर रात 11.30 बजे संचालक कार पर मिला बार के आस-पास घूमता मिला। पुलिस ने उसे समझाइश दी, लेकिन इसके बाद भी बार का पिछला दरवाजा खुला रखा गया था।

कलेक्टर को दी गई जानकारी

सुपेल टीआई राजेश मिश्रा के मुताबिक इसकी जानकारी दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को मैसेज करके देर रात दी गई है। वहीं कई बार फोन करने के बाद भी जिला आबकारी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। बार संचालक को समझाइश देने पहुंची सुपेला पेट्रोलिंग पार्टी के प्रभारी का कहना था कि मामले पर कार्रवाई करने का अधिकार आबकारी विभाग को है। उन्हें बार को पूरी तरह से सील करना चाहिए था। मगर  बार के पिछले हिस्से को सील नही किया इसी का फायदा उठाकर बार संचालकों ने अवेध शराब बेची  इधर नंदनी रोड़ शीतला कांप्लेक्स के आगे कसाई मोहल्ला में भी जमकर अवेध शराब बेची आबकारी विभाग के उदासीनता के चलते  अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है हमारी टीम ने देर रात कई बार आबकारी विभाग के अफसर को  फोन लगाया मगर किसी ने भी फोन तक नहीं उठाया

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज

पुलिसकर्मी के मुताबिक आबकारी विभाग अवैध शराब पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। अगर वो बार के सामने और अंदर सीसीटीवी कैमरा लगवाए और उसके फुटेज को चेक कर ले तो बार में अवैध शराब की बिक्री बंद हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button