Uncategorized

CG : पैसा नही मिलने पर पिता की हत्या कर फरार पुत्र , 4 साल बाद पुलिस ने आरोपी को पंजाब से दबोचा

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर : : न्यायधानी के तारबाहर पुलिस ने पिता की हत्या कर 4 साल से फरार आरोपी को पंजाब के राजपुर से धरदबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मारपीट से पिता बेहोश हो गया फिर, आरोपी मौके से भाग निकला और पंजाब में छिपकर रह रहा था जो 4 साल बाद पकड़ा गया।  

ईलाज के दौरान मौत 

आपको बता दें कि, बीतें  8 अक्टूबर 2020 को सुबह प्रेम नगर गुढियारी जिला रायपुर . हा.मु. बिलासपुर रेल्वें कंस्ट्रक्शन कालोनी निवासी राहुल शंकर सोनकर पैसा न देने पर अपने पिता अरुण शंकर से गाली गलौच मारपीट कर रहा था, इसके बाद परिजन उसे बेहोशी के हालत में कंस्ट्रक्शन कालोनी के विजय सिंह के ऑफिस के पास से उठाकर रेल्वे अस्पताल फिर वहां से रिफर करने पर सिम्स ले गए, जहां ईलाज के दौरान गत 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला और पंजाब में छिपकर रह रहा था जो 4 साल बाद पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button