Uncategorized

भिलाई में वायुसेना के कर्मचारी से 6 लाख की ऑनलाइन ठगी : हर लाइक में 50 रुपए पाने के लालच में धोखाधड़ी  सावधान रहिए सतर्क रहिए ठगो से

By Dinesh chourasiya

भिलाई में एक वायुसेना कर्मी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। छुट्टियों पर घर आए सैनिक को टेलीग्राम के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया। ठग ने उसे पहले लिंक में लाइक करने का टास्क दिया और हर लाइक के पीछे 50 रुपए दिए। इसके बाद उससे 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जामुल पुलिस ने बताया कि नितिन यादव वायुसेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिग नासिक (महाराष्ट्र) में है। वह 28 अप्रैल से 10 मई तक 12 दिन की छुट्टी में भिलाई आया है। उसने शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को उसके फोन में टेलीग्राम मैसेज आया था। उसमें एक अज्ञात आईडी से मैसेज भेजा गया था।

ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज

एक लाइक के पीछे 50 रुपए देने की जानकारी

मैसेज भेजने वाले ने उसे एक टास्क दिया था। उसे गूगल में जाकर पूरा करना था। उसे हर एक लाइक के पीछे 50 रुपए देने की जानकारी दी गई थी। जब नितिन ने गूगल में जाकर टास्क को लाइक किया तो उसे कई बार 50 रुपए मिले। इससे उसे यकीन हो गया कि मैसेज भेजने वाला सही आदमी है।

3 हजार रुपए लगाएगा तो उसके बदले 3900 रुपए मिलेंगे

इसी दौरान उसे एक और टास्क आया। इसमें उसे कहा गया कि वो 3 हजार रुपए लगाएगा तो उसके बदले 3900 रुपए मिलेंगे। नितिन ने 3000 रुपए लगाए तो उसे 3900 रुपए मिल गए। ठग ने नितिन को 29 अप्रैल तक फोन पे के माध्यम से आईडी में 20 हजार और 50 हजार रुपए भेजे गए।

ठग के खाते में डाले 6 लाख रुपए

इसके बाद ठग ने टॉक्स को बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया और नितिन ठग के विश्वास में इतना आ गया कि वो कई गुना मुनाफा कमाने के लिए उसके खाते में 6 लाख रुपए डाल दिया। इसके बाद ठग ने उसे पैसे नहीं भेजे। जब नितिन को ठगी का अहसास हुआ तो उसने थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button