CG में बैंक मैनेजर को महिला ने मारी थप्पड़-दी गालियां, बैक मैनेजर ने भी महीला की चोटी पकड़कर खींची; बैक ब्रांच का सर्वर डाउन होने पर हंगामा
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बैंक मैनेजर की एक महिला ग्राहक ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने पर पैसा नहीं निकलने को लेकर विवाद हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में 10 से 15 लोग गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक महिला बैंक मैनेजर के कॉलर को पकड़कर गाली-गलौज करते हुए दिखती है। वहीं बैंक मैनेजर भी महिला की चोटी को पकड़े दिख रहा है और दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं।








कॉलर पकड़कर बैंक मैनेजर की पिटाई
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बैंक मैनेजर की शर्ट का कॉलर महिला ने पकड़ रखा है। वह मैनेजर को बैंक के अंदर पीटती है। फिर विवाद बाहर तक पहुंच जाता है। बाहर भी मैनेजर को महिला थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है। साथ ही उसे गालियां भी दे रही है।

अब जानिए क्या है मामला…




जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ क्षेत्र के बकरकट्टा गांव स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से स्थानीय लोग पैसे निकालने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बैंक के सिस्टम का सर्वर डाउन था। इसके चलते बैंक मैनेजर ने लोगों को पैसे नहीं निकलने की बात बताई और बाद में आने के लिए कहा। इसके बाद हंगामा हो गया।

किसी भी पक्ष ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
बैंक में मारपीट को लेकर किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत अभी तक नहीं दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में दोनों पक्ष कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है




