Uncategorized

CG BREAKING : चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप 

By Dinesh chourasiya

C

 

छुरा। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां छुरा में चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एमपी एसएएफ की एक कंपनी गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए आई हुई है. जिनकी ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी लगाई गई थी. कंपनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे थे. इसी में से एक जवान ने आज पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र में अपने सर्विस रायफल से चुनाव के बीच खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा की कार्रवाई की है. मृतक जवान का नाम जियालाल पवार 52 वर्ष बड़वानी जिले के लिंगवा का रहने वाला है. जो धार के 34वीं बटालियन में तैनात था. बताया जा रहा है कि कल शाम फोन में हुए बातचीत में जवान विवाद कर रहा था. घटना का ठोस कारण का अब भी पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button