CG के कवर्धा में बरातियों की गाड़ी में लगी आग : माजदा ट्रक जलकर खाक, 50 से अधिक बारातियों ने कूद कर बचाई जान
By Dinesh chourasiya

कबीरधाम बारात निकलने के दौरान शादी की धूम-धड़ाके के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बरातियों की वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी ट्रक को चपेट में ले लिया और ट्रक जलकर खाक को गई। गनीमत रही कि सभी बरातियों ने कूद कर अपनी जान बचाई।
दरअसल, घटना कबीरधाम जिले के बजार चारभाटा के टाटीकसा गांव का है। यहां एक छेदावी परिवार में लड़के की शादी हो रही थी। गुरुवार शाम टाटीकसा गांव से बेमेतरा जिले के बटवा गांव बारात जाने दूल्हा और बाराती निकलने की तैयारी में थे। पूरा गांव बाजे-गाजे के साथ बरातियों को विदा करने गांव के बाहर तक आया। 50 से अधिक बुजुर्ग, बच्चे बराती बारात जाने माजदा ट्रक में सवार हो गए।







सेल्फ मारने के बाद ट्रक में लगी आग
इसी दौरान ड्राइवर ने जैसे ही ट्रक को स्टार्ट करने चाबी घुमाकर सेल्फ मारा, ट्रक में आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी ट्रक को चपेट में ले लिया। आग लगने का पता चलते ही पीछे बैठे सभी लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग ट्रक से कूद कर दूर जा खड़े हुए। देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो गया।
शार्ट सर्किट के कारण लगी आग




बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगा है। वाहन मालिक शादी के सीजन को देखते हुए वाहनों की लगातार बुकिंग ले रहे हैं। मालिक ड्राइवर वाहन को लगातार काम में ले रहे हैं, जिसके चलते वाहन गर्म होकर शार्ट सर्किट का शिकार हो रही है।




