
Uncategorized
CG में अमित शाह की आज बेमेतरा में सभा, विजय बघेल के लिए मांगेंगे वोट
By Dinesh chourasiya
भिलाई| देश में अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक पर रोक लगाने और सीएए लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 अप्रैल कोे बेमेतरा में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में सभा करेंगे। सभा बेसिक स्कूल मैदान में दोपहर 3 बजे होगी। दुर्ग में 7 मई को मतदान होना है। उल्लेखनीय है बेमेतरा जिले में कुल तीन विधानसभा सीट है, जिसमें बेमेतरा, साजा व नवागढ़ शामिल है। जिले में कुल 7 लाख 69 हजार 502 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 3 लाख 87 हजार 229 व महिला मतदाता 3 लाख 82 हजार 289 हैं।




