Uncategorized

भिलाई में महादेव सट्टा ऐप के आरोपी पर FIR दर्ज शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर ठगे 4.43 लाख, दोनों आरोपी फरार

By Dinesh chourasiya

फरार आरोपी केवल देवांगन - Dainik Bhaskar

भिलाई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी केवल देवांगन और अमित हलधर के खिलाफ एक महिला से 4.43 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद दोनों लोग गायब हो गए हैं। ये दोनों महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाने के आरोपी भी हैं। मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से शिकायत में सेक्टर-4 निवासी रंजीत कौर ने बताया कि, अमित और केवल की उसके पति विजय सिंह के साथ दोस्ती थी। उसी का फायदा उठाकर दोनों ने पति-पत्नी को शेयर मार्केट में पैसा लगाकर अच्छा रिटर्न दिलाने का लालच दिया। उनके बहकावे में आकर महिला ने उन्हें 4 लाख 43 हजार 801 रुपए दिए थे।

अमित हलधर।

अमित ने सूर्योदय स्मॉल फाइनेस बैंक में निहाल ट्रेडर्स के खाते और इक्विटस स्माल फाइनेस बैंक में सागर एमपी के बैंक खाते रुपए डलवाए थे। रुपए नहीं होने पर विजय सिंह ने अपने दो दोस्तों से उधार लेकर उन्हीं से पैसे उनके खाते में ट्रांसफर कराए थे। अब उन्होंने ना तो रिटर्न दिया और ना पैसा लौटाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

महादेव सट्टा का भी पैसा लगाने की आशंका

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि, ये दोनों महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाते हैं। उसकी काली कमाई को भी शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं। उन्होंने इस मामले की भी जांच करने की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

केवल देवांगन ने लगाया था खुद की किडनैपिंग का आरोप

केवल देवांगन वहीं युवक है, जिसने जामुल थाने में विक्की हरिकिशन शर्मा, उसके बेटे जय शर्मा और बेटी डिंप्पी के ऊपर उसे और उसके दोस्तों को किडनैप कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। विक्की शर्मा ने खुद कहा था कि केवल ने उसके कई लाख रुपए ठगे हैं।

उसी की वसूली करने के लिए उसने उसे घर बुलाया था। उसने उसका किडनैप नहीं किया था। हालांकि इस मामले में विक्की शर्मा अभी फरार है। उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

महादेव सट्टा का पैनल चलाने के हैं आरोपी

केवल देवांगन और अमित हलधर दोनों के खिलाफ महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप है। इनके खिलाफ जामुल थाने में अपराध दर्ज है। इन्होंने विक्की शर्मा के ऊपर आरोप लगाया था कि वो उसका पैसा नहीं दे पाए, तो उसने उनका किडनैप कर उनसे मारपीट की।

Related Articles

Back to top button