Uncategorized

भिलाई  में इंस्टाग्राम में दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार  पीड़िता द्वारा मना करने पर जान से मारने व फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई की रहने रहने वाली पीड़िता ने थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि राजनांदगांव का रहने वाला प्रथम हरिहरनो के द्वारा वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम में दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण करते रहना। पीड़िता द्वारा मना करने पर पीडिता व उनके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए फोटो/वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देना। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रथम हरिहरनो को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी को आज दिनांक 25.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि खुशबू वर्मा, आर. सुरेन्द्र गिरी, आर. सूर्यप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र.
483/2024

धारा — 376(2)(एन), 506 भादवि

आरोपी — प्रथम हरिहरनो पिता पारस हरिहरनो उम्र 22 साल निवासी मकान नंबर 127 ब्राम्हण पारा वार्ड 38 काली मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला-राजनांदगावं

Related Articles

Back to top button