Uncategorized

छत्तीसगढ़ में आज फिर बारिश के आसार:रायपुर-दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट; 6 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार

By Dinesh chourasiya

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बादल गरजने के साथ तेज अंधड़ चलने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

आज से रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के एक दो स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है।

6 जिलों में तापमान 42 डिग्री पार

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 44.8 डिग्री रहा। कोरबा में 42.9 डिग्री, रायपुर में 42.8 डिग्री, दुर्ग में 42.6 डिग्री, बालोद में 42.5 डिग्री और बिलासपुर मे 42.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

रायपुर और बस्तर में ग्रीष्म लहर

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर और बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर लू चली। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बस्तर संभाग के सभी जिलों में 23 अप्रैल तक यलो अलर्ट​​​

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के सभी जिलों में 23 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। बादल गरजने के साथ बिजली गिरने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके साथ ही रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भी एक दो जगहों पर बिजली गिरने और और बूदाबांदी की संभावना है।

बिलासपुर में चढ़ने लगा दिन का पारा

बिलासपुर संभाग के जिलों में भी अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को यहां दिन का तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 23.6 डिग्री था। दिन का पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

दुर्ग जिले में दिन का टेंपरेचर 42 डिग्री पार

दुर्ग में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 42.6 और रात का तापमान 22.4 डिग्री रहा। दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

शहरों का अधिकतम तापमान

शहर अधिकतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 42.8 डिग्री +3 डिग्री
रायपुर (माना) 42 डिग्री 0 डिग्री
बिलासपुर 42.4 डिग्री +2 डिग्री
अंबिकापुर 40.5 डिग्री +3 डिग्री
पेंड्रा 41.3 डिग्री +4 डिग्री
दुर्ग 42.6 डिग्री + 2 डिग्री
जगदलपुर 41.8 डिग्रा

Related Articles

Back to top button