Uncategorized

BIG BREAKING : उड़ीसा के महानदी में बड़ा हादसा, 50 से  लोगों से भरी नाव टूटकर नदी में डूबी 7 की मौत, बाकी लापता, ज्यादातर छत्तीसगढ़ के निवासी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

By Dinesh chourasiya

 

– 

ओडिशा। : ओडिशा से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां पत्‍थर सेनी मंदिर के पास महानदी नदी में 50  लोग नाव में सवार थे, तभी नाव अचानक टूटकर डूब गई, जिसमे 7 लोगों की डूबकर मौत हो गई है, वहीं बाकी लोग लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। साथ ही साथ बचाव दल भी पहुंचे है।

 

बताया जा रहा है कि एक मांगलिक कार्यक्रम में 40 से 50 लोग आए हुए थे, वहीं नाव जर्जर अवस्था में थी। जिसमे क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इसके साथ ही 50 से ज्यादा लोगों के साथ-साथ करीब 14 ,15 बाइक भी लोड था। वहीं बिना सुरक्षा व्यवस्था के सभी यात्री सवार थे। यह घटना नाव घाट में ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। घटना के बाद से महानदी तट पर मातम पसर गया है। घटना में जान गवाने वाले और लापता लोगों में ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रहने वाले है।

Video Player

Related Articles

Back to top button