Uncategorized

भिलाई में ड्यूटी जा रहे फैक्ट्री के कर्मचारी को ट्रेलर ने रौंदा कर्मचारी की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने किया चक्का जाम मुआवजा सहित सरकारी नौकरी की मांग 

By Dinesh chourasiya

पति की मौत के बाद पत्ती का रो-रोकर बुरा हाल - Dainik Bhaskar

भिलाई के  ट्रांसपोर्ट नगर बाइपास रोड में गुरुवार शाम 5.30 बजे एक ट्रेलर चालक ने साइकिल सावर युवक को रौंद दिया। दुर्घटना में 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मोत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने इकट्ठा होकर ट्रांसपोर्ट नगर से डबरापारा जाने वाले मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। मौके पर कई थानों के पुलिस मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक हेमलाल सूर्यवंशी जोन 3 खुर्सीपार में रहता है। वह हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी नाइट ड्यूटी होने से वो रोज साइकिल से फैक्ट्री आना जाना करता है। रोज की तरह गुरुवार शाम को भी हेमलाल टिफिन लेकर साइकिल से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। वह घर से कुछ ही दूर निकला था कि एक ट्रेलर चालक तेर रफ्तार में आया और उसे कुचलता हुआ निकल गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जैसे ही हेमलाल की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना उसके परिजनों को मिली, पत्नी, मां बाप व अन्य परिवार और मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठा हो गए। बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करके चक्का जाम कर दिया। उनकी मांग है कि जब तक सरकार और ट्रक मालिक उन्हें उचित मुआवजा नहीं देता, मृतक के घर में एक सरकारी नौकरी और दोनों बच्चों की पढ़ाई लिखाई जिम्मेदारी नहीं लेता वो लोग चक्काजाम नहीं खत्म करेंगे।

ढाई घंटे बाद लोग माने और चक्का जाम को खोला

उन्हें मनाने के लिए छावनी और भिलाई नगर सीएसपी सहित कई थानों की पुलिस वहां पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। लगभग ढाई घंटे की समझाईश के बाद परिजनों ने चक्का जाम खोला तक जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी में भेज दिया है।

चक्का जाम के दौरान मौजूद भीड़ और उन्हें समझाते पुलिस अधिकारी

मरे हुए कुत्ते को बचाने में हुई दुर्घटना

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां सड़क के किनारे एक मरा हुआ कुत्ता पड़ा था। ट्रलर चालक तेज रफ्तार में आया। उसने कुत्ते को बचाते हुए ट्रक को बाएं तरफ काटा और देख नहीं पाया कि आगे एक साइकिल सवार जा रहा है। उसने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया, जिससे ट्रक का पहिया उसके सिर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button